भाजपा फरीदाबाद ओल्ड मण्डल की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन
फरीदाबाद। आज फरीदाबाद ओल्ड मंडल की कार्यकारिणी बैठक आर्य समाज मंदिर सेक्टर 19 फरीदाबाद में मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें मंडल प्रभारी राजन मुथरेजा , पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा एवं पार्षद सचिन शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे ।अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक नरेंद्र जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडौली के निर्देशानुसार पहले जिला कार्यकारिणी की बैठकें हुई उसके पश्चात पूरे प्रदेश में 23 से 25 अगस्त तक मंडलों की कार्यकारिणी बैठकें हो रही हैं । कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल के महामंत्री रमेश जांगड़ा ने किया । बैठक में मण्डल के , मोर्चों के, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
