भक्त शिरोमणि मीराबाई के गिरधर गोपाल का यमुना जल से होगा अभिषेक : डॉ.आर एन सिंह
वृन्दावन में मीराबाई के मंदिर में हथिनी कुण्ड का पवित्र यमुना जल किया भेंट
फरीदाबाद। वृन्दावन में मीराबाई मंदिर के महंत रूद्र प्रताप सिंह को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने हथिनी कुण्ड से ग्रीष्मकालीन भराव किया पवित्र यमुना जल भेंट किया। श्रीयमुना जल जागृति अभियान के तहत यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने वृन्दावन में भक्त शिरोमणि मीराबाई के प्राचीन मंदिर जहाँ मीराबाई ने वर्षों तक भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की थी उसके पुस्तैनी महंत रूद्र प्रताप सिंह से यमुनाजी की यथार्थ स्थिति पर विस्तृत चर्चा किया। ज्ञात हो कि इस ऐतिहासिक मंदिर में भक्त शिरोमणि मीराबाई जी द्वारा पूजित ठाकुर जी का अतिविशिष्ट विग्रह विराजमान हैं जो राणा जी द्वारा फूलों की टोकरी में छिपाकर भेजे गए विषैले सर्प से प्रकट हुए थे।
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों का नित्य अभिषेक पवित्र यमुना जल से कराने की सनातन परम्परा है। यमुना जी की प्रकृतिक मार्ग में लगभग ढाई दशकों से स्थिति अत्यंत दयनीय है ऐसे में हमारी सनातन परम्परा को कुठाराघात पहूँच रहा है। यमुना रक्षक दल वर्ष 2021 में वृन्दावन कुम्भ के अवसर पर हरियाणा के वर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सहयोग से 10,000 लीटर पवित्र यमुना जल हथिनी कुण्ड से लाकर वृन्दावन कुम्भ में आए सभी संतो को भेंट किया था आगे भी श्रीयमुना जल जागृति अभियान के तहत प्रयास जारी है।