क्षमा मांगना और क्षमा करना ही ही अपने आप में बड़े कार्य है : टिपरचंद शर्मा
जैन संत निवास पर आयोजित क्षमा वाणी पर्व मिच्छामी दुक्कड़म में भाजपा नेता ने की शिरकत
फरीदाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पंडित टिपर चंद का कहना है कि क्षमा वाणी पर्व जैन समाज की भारतीय संस्कृति ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को एक ऐसी देन है जो की विश्व कल्याण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा की क्षमा मांगना और क्षमा करना दोनों ही अपने आप में बड़े कार्य है जिनको करने की सीख हमारा जैन समाज पूरे विश्व को देता है। पंडित टिपर चंद शर्मा बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित जैन संत निवास पर आयोजित क्षमा वाणी पर्व मिच्छामी दुक्कड़म के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद महेश गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर पंडित टिपर चंद ने कहा कि आज हम सभी अपने अहम को लेकर इधर-उधर घूमते हैं लेकिन भगवान महावीर ने हमें जो क्षमा करने का मूल मंत्र दिया वही आज हमारे जीवन में सबसे सार्थक है।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक संस्था श्री दिगंबर जैन सभा के संरक्षक सुरेश चंद्र जैन, विनोद जैन, भारत जैन, अंजना जैन, प्रधान विमलेश जैन तथा उप प्रधान सुरेश जैन का आभार भी व्यक्त किया कि मिच्छामी दुक्कडम का इतना भव्य आयोजन कर उन्होंने इस क्षेत्र को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा की हमारा यह प्रयास होगा की जैन समाज के इस क्षमावाणी पर्व के मूल सिद्धांत का जितना प्रचार प्रसार किया जाए उतना वह करेंगे। इस मौके पर बोलते हुए नगर निगम पार्षद महेश गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में जिस प्रकार से पूरे जैन समाज ने उनका चुनाव लड़ा उसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही यदि उनसे कोई गलती हुई हो उसके लिए क्षमा प्रार्थी है उन्होंने कहा की आदरणीय पंडित मूलचंद शर्मा जी ने भी विधानसभा चुनाव में अपने चुनाव का श्री गणेश इसी जैन संत निवास से किया था और जैन समाज के संतो के आशीर्वाद से ही आज जहां पंडित मूलचंद शर्मा जी विधायक है वही उनको भी आप लोगों ने नगर निगम सदन में भेजने का काम किया है उन्होंने कहा कि मैं तो पहले ही आपके दिए गए आशीर्वाद से आपका ऋणी हूं और आज जो आपने मुझे क्षमा वाणी पर्व क्या ज्ञान देकर क्षमा के महत्व को बताया है उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।
इस मौके पर संस्था के उप प्रधान सुरेश जैन जी ने बताया कि जैन समाज के विधान के अनुसार श्री दिगंबर जैन सभा के तत्वाधान में पिछले 10 दिनों से यह पर्व आयोजित किया जा रहा है और आज 10 दिवसीय इस पर्व के महत्वपूर्ण अंग क्षमा वाणी पर पर जिस प्रकार से समाज के प्रवुद नागरिकों के साथ-साथ आदरणीय टीपर शर्मा जी, महेश गोयल जी और अन्य अतिथियों का सानिध्य मिला है उसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा की जैन समाज और श्री दिगंबर जैन सभा को हमेशा समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने एक तय समय में इस जैन संत निवास का निर्माण कार्य पूरा किया है तथा अब यहां पर मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही उसको भी पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रधान विमलेश जैन, उप प्रधान सुरेश जैन, प्रवीन जैन, सुधीर जैन विनोद जैन सुरेश जैन कमा वाले भारत जैन मेडिकल स्टोर वाले साथियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उपस्थित जैन समाज के सदस्यों एवं महिलाओं और बच्चों का भी अपनी तरफ से धन्यवाद किया।