आज के बच्चे कल का भविष्य है : पिंकी
जिला बाल कल्याण परिषद में मनाया गया शिक्षक दिवस
फरीदाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद, फरीदाबाद द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंकी, जिला बाल कल्याण अधिकारी, फरीदाबाद रही । बाल भवन स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्राची ब्रांच हेड इंडसंडन बैंक फरीदाबाद रही। जिला बाल कल्याण परिषद, द्वारा बाल भवन में विभिन्न गतिविधिया संचालित है जैसे प्ले स्कूल, डे केयर सेन्टर, मूक बधिर केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, ब्यूटी केयर प्रशिक्षण केंद्र एवं बाल गृह आदि। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे अपने संबोधन में कहा कि सभी बच्चो को भार्ग दर्शन कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुवे उनके भविष्य को बनाना ही शिक्षक का उदेश्य होता है।
यह भी पढ़ें
डाक्टर राधा कृष्ण सर्वपल्ली जो भारत देश के दुसरे राष्टपति रहे जो एक दार्शिनिक सामाजिक व राजनेता रहे उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज हम 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मना रहे है इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ने कहा की हमें उनके दिखाए हुवे मार्ग पर चलना चाहिए और बच्चो को शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने एक महत्वपूर्ण सन्देश सभी को देते हुवे कहा की हमारे आस पास सफाई स्वच्छता का ध्यान रखना जरुरी है।
और हम अभी अगले सप्ताह में सभी बच्चो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुवे एक केम्प का आयोजन करने जा रहे है। इस अवसर पर बैंक के द्वारा आशीष कलाकार द्वारा मनोरंजन के लिए सभी बच्चो के हाथो पर बाटर कलर से टेटू बनाए गये। इस अवसर पर बाल भवन में राधा लखानी, सुमन, मनीषा, कोमल, निशा, कंचन, के साथ साथ मीना खत्री, बबिता, सुमन, मोनिका, पार्वती, व राजेश को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों को भी स्मर्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अनिल मोरवाल कार्यक्रम अधिकारी, अर्चना, मांगेराम, सतीश चंद, रामशरण, भगवान् सिंह, नथू राम बाल भवन स्टाफ व बैंक कर्मी मोहित, पंकज, विशाल कुमार, रितेश कुमार, शिवम्, संदीप नगर आशीष उपस्थित थे।
