संपर्क फाउंडेशन ने राजकीय वरिष्ठ विद्यालय सेक्टर 28 के प्रांगण में स्कूलों में नवाचार और समर्पण उत्सव का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज मित्तल, संदेश सोलंकी उप जिला शिक्षा अधिकारी व सुजॉय विश्वास संपर्क फाउंडेशन जरनल मैनेजर एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह, धीरज सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बल्लबगढ़ ,फरीदाबाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मनोज मित्तल, संदेश सोलंकी व महेंद्र सिंह, धीरज सिंह ने शिक्षा में तकनीकी नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संपर्क फाउंडेशन हरियाणा की प्रथम संस्था है। जो 2017 से सरकार के साथ मिलकर बच्चों को बेहतर पढ़ाई के लिए तैयार कर रही है। संपर्क फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान को ओर अधिक सुदृढ़ किया। समारोह में विभिन्न सरकारी स्कूलों के प्राचार्य, मुख्य अध्यापक, शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य संजय यादव ने बताया कि संम्पर्क फाउंडेशन ने समारोह में उत्कृष्ट कार्यो के लिए 80 शिक्षकों, 30 स्कूलों व 20 ब्लाक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में कृपा, मधु ,रेखा ,अंजलि, कुलदीप , देवेंद्र गौड़ ने विशेष योगदान दिया।
