पाली क्रेशर जोन की टीम ने पाली की कबड्डी टीम को किया पुरस्कृत
फरीदाबाद। 15 अगस्त को पाली गांव में ऐतिहासिक कबड्डी मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने वाले युवा खिलाड़ी रोहित भड़ाना को शुक्रवार पुरस्कृत किया गया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना के दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पाली गांव के सरपंच रघुवीर सिंह, पाली क्रेशर जोन के महासचिव हरीश मित्तल, पाली क्रेशर जोन के उपाध्यक्ष नरेश यादव खास रूप से मौजूद रहे । इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि़ रोहित का खेल देखकर प्रेशर जॉन केउपाध्यक्ष नरेश यादव और महासचिव हरीश मित्तल ने अपनी तरफ से रोहित को 31000 रुपए नगद इनाम दिया । उन्होंने बताया कि इस मुकाबले के मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर थे जिन्होंने पाली गांव में स्टेडियम के लिए दो करोड रुपए का ऐलान किया और एक करोड रुपए मिल चुके हैं । इस मुकाबले में कई राज्यों की टीमों में भाग लिया था जिसमें रोहित को सबसे अच्छा खिलाड़ी माना गया था ।
यह भी पढ़ें
इस मौके पर गांव के सरपंच रघुवीर सिंह ने कहा कि हमारे गांव के युवा विभिन्न क्षेत्रों में काफी आगे बढ़ रहे हैं. कई युवा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर फरीदाबाद का नाम रोशन कर रहे हैं । पाली क्रेशर जॉन से महासचिव हरीश मित्तल ने कहा कि प्रोत्साहन करने से खिलाडिय़ों का हौसला और बढ़ता है इसलिए समय-समय पर क्रेशर जोन की टीम उन्हें प्रोत्साहित करती रहती है । इस मौके पर विनोद हरसाना, श्यामवीर भड़ाना, कविराज भड़ाना, पप्पू सरपंच, खडग़ सिंह, जगत भड़ाना, बच्चू कोच, अन्ना कोच, विक्रम भड़ाना, नित्ते पहलवान, सनी मेंबर, अजीत मेंबर, शिव पहलवान, रब्बा आदि मौजूद रहे ।
