धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी : सतीश फागना
विधायक ने श्री नारद महापुराण में भाग लेकर लिया व्यास जी का आर्शीवाद
फरीदाबाद। भाजपा विधायक सतीश फागना का कहना है कि धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है और इस जरूरत को श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट बखूबी निवारण कर रहा हैं। उन्होंने कहा की व्यास जी महाराज श्री कृष्ण स्वामी जी द्वारा सुनाई जा रही श्रीमद् नारद महापुराण को लेकर जिस प्रकार से यहां बैठे भक्त भाव विभोर हो रहे हैं वह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनमानस के हृदय में भगवान स्वयं विराजते हैं, केवल हमें आत्म मंथन की जरूरत है और यह मंथन कृष्ण स्वामी जी महाराज कर रहे।
प्रवीण बत्रा जोशी बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद् नारद महापुराण कथा में उपस्थित भक्तों को संबोधित कर रहे थे , इस मौके पर फागना ने कहा कि वह आज यह सोच रहे हैं कि यदि उनको विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए नहीं जाना होता तो वह यह कथा पूरी बैठकर सुनते उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नारद जी के चरित्र का यहां वर्णन हो रहा है वह अलौकिक है। हरियाणा प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान में गुडग़ांव जिला प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी ने कहा की श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट जिस प्रकार से प्रत्येक 2 साल में इस आयोजन को करता है वह यह दशार्ता है की श्री महावीर प्रसाद कंसल जी ने जीस पौधे को लगाया था उनके अनुयायियों ने उसे पेड़ बनाने का काम पूरा कर लिया है। अब यह वट वृक्ष बनने की ओर अग्रसर है,
यह भी पढ़ें
फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद दीपक यादव ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि यह कथा बल्लभगढ़ में हो रही है, उनके अनुसार नारद महामुनी का चरित्र उनको अब समझ में आ रहा है। इस मौके पर निगम चुनाव लड़ चुके अमित भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज निर्माण का कार्य तेज गति से होता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस महिला सेल की पूर्व अध्यक्ष सोनू अहलावत ने कहा कि अलग-अलग पुराणों का व्याख्यान कराकर श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट समाज के प्रति अपनी पूरी ड्यूटी निभा रहा है। इस मौके पर व्यास जी महाराज श्री कृष्ण स्वामी जी ने पृथ्वी पर कलयुग के आगमन की कथा सुनाते हुए कहा कि जब द्वापर युग के बाद कलयुग का समय प्रारंभ हुआ तो उस समय कलयुग सवा सौ साल तक भटकते रहे लेकिन उनको कहीं पृथ्वी पर ऐसा स्थान नहीं मिला कि वह पृथ्वी पर निवास कर सके। इसके पश्चात उन्होंने उस समय के हस्तिनापुर वर्तमान के दिल्ली राज्य में धर्म रूपी बैल की चौथी टांग को तोडऩा शुरू किया और उसके बाद राजा परीक्षित ने कलयुग को कुछ स्थानों पर निवास का वचन दिया।
श्री कृष्ण स्वामी जी महाराज ने बताया की मनुष्य का जीवन कर्म पर निर्भर करता है और यदि मनुष्य का आचरण धर्म अनुसार है। तो कलयुग भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, इस कारण मनुष्य को अपने कर्मों को धर्म के अनुसार करना चाहिए। मंगलवार को श्रीमद् नारद महापुराण सुनने के लिए बल्लभगढ़ के प्रमुख समाजसेवी महेश मित्तल, युवा समाजसेवी जितेंद्र बंसल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनीता यादव, जिले के औषधि निरीक्षक अधिकारी संदीप गैलन, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र बबली, फरीदाबाद नगर निगम के सेवानिवृत्ति अधीक्षक अभियंता धर्म सिंह, समाजसेवी एवं गोपाल मंदिर ट्रस्ट के संचालक मदनलाल अरोड़ा, युवा समाजसेवी राजेश अग्रवाल, हरियाणा व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रेम खट्टर, निगम पार्षद मुकेश डागर, आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान के चेयरमैन एवं वरिष्ठ सत्यवीर डागर, फाइन वॉच कंपनी के मनोज गुप्ता, संजय बंसल बैटरी वाले सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।