दोस्ती कर युवती को होटल में मिलने बुलाया, रेप कर वीडियो बनाई
फरीदाबाद। फरीदाबाद की महिला एनआईटी की टीम ने युवती के साथ होटल में जबरन रेप करने और न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। महिला थाना पुलिस एनआईटी से मिली जानकारी के अनुसार, संजय कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली 24 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसके परिवार में 7 बहन और 3 भाई हैं, वह परिवार में सबसे छोटी है। करीब 5 साल पहले गोछी के रहने वाले शाहरुख से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोपी युवक मेडिकल स्टोर करता है। युवती ने कहा कि एक दिन शाहरुख ने मुझे मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले गया।
जहां पर उसने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने मेरी न्यूड वीडियो और फोटो भी बना ली। इसके बाद मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी को बताया तो फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। अब मेरे परिवार के लोग मेरे लिए रिश्ता देख रहे हैं तो आरोपी मेरे साथ मारपीट करता है और शादी करने का दबाव बना रहा है। किसी और से शादी करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती का आरोप है कि आरोपी शाहरुख उसको धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा है। वह उसको लेकर शादी करने के लिए वकील के पास सितंबर में ले गया था। लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद शाहरुख ने उसके साथ मारपीट भी की। लेकिन डर के चलते वह पुलिस को कुछ नहीं बता सकी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना हृढ्ढञ्ज कि टीम ने शाहरुख (26) निवासी गोच्छी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
