साधु सेवा ट्रस्ट के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

फरीदाबाद। रविवार साधु सेवा ट्रस्ट द्वारा तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन मुनि श्री 108 श्रध्दानंद जी एवं मुनि श्री पवित्रानंद जी के सानिध्य में सेक्टर 16 के गुर्जर भवन में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी जी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनसेवक अजय गौड एवं पार्षद कुलदीप साहनी जी उपस्थित रहे । इस मौके पर साधु सेवा ट्रस्ट की स्मारिका साधु सेवा और समर्पण का विमोचन भी मेयर द्वारा किया गया । जैन सभा सेक्टर 16 प्रधान मनीष जैन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन एवं साधु सेवा ट्रस्ट द्वारा एक ज्ञापन भी अजय गौड़ जी के माध्यम से हरियाणा सरकार को दिया गया जिसमें मुख्य तौर से साधु सेवा के लिए जमीन एवं साधु के विहार के समय सुरक्षा की मांग की गई । जिला संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा नरेंद्र जैन ने साधु सेवा ट्रस्ट का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन फरीदाबाद में आयोजित करने पर उनका धन्यवाद किया । कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा , प्रणय जैन , पारस जैन ,अमित जैन ,डी के जैन , यश जैन , डॉ सुभाष जैन विशेष तौर पर उपस्थित थे ।

You might also like