जिला स्तरीय युवा संसद में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन को पहला स्थान

फरीदाबाद: आज जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनौली ने परिणाम घोषित किए,जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला संयोजक प्रो.जलवीर सिंह ने बताया कि अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए फरीदाबाद,पलवल,नूंह की युवा संसद की टीमें मुकाबला करेंगी।कन्या स्कूल बहीन में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। प्रिंसिपल डॉ शिव कुमार गुप्ता जी ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन और छात्राओं की मेहनत को जाता है। मुझे उम्मीद है कि मेरे स्कूल की टीम राज्य स्तर पर भी प्रथम आएगी। एस एम सी प्रधान राजवीर सिंह ने स्कूल मुखिया एवं स्टाफ सदस्यों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि आज हमारा लड़कियों का सरकारी स्कूल शिक्षा के हर क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।

गांव बहीन के सरपंच विक्रम सिंह जी ने घोषणा कि की ग्राम पंचायत बहीन स्कूल को जल्द ही इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करने के साथ स्कूल में आधारभूत सुविधाएं जुटाने में मदद करेगी। अभिभावक संघ के प्रधान बाबू जवाहर सिंह पहाड़ी ने बताया कि हमें विश्वास है कि हमारी बेटियों का भविष्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन में सुनहरा एवं सुरक्षित है,जल्दी ही कल अभिभावक संघ स्कूल में जाकर स्टाफ और छात्राओं की हौसला अफजाई करेंगे ।स्कूल युवा संसद कार्यक्रम प्रभारी प्राध्यापक जगतराज, नरेंद्र सिंह जी ने अभिभावकों एवं प्रिंसिपल जी को आश्वस्त किया कि हमारी युवा संसद की बेटियां राज्य स्तर पर भी इलाके का नाम रोशन करेंगी, इस अवसर पर शिवकुमार, अजीत सिंह,राजकुमार, अजय सिंह,भगत सिंह बोहरे ,प्रताप सिंह सर्वजीत ,मनोज कुमार ,वर्षा मेम, रेणु मेम, रीना मेम ,अंजना मेम आदि ने भी छात्राओं को बधाई दी है।

You might also like