धूम धाम से निकाली गई “स्वदेशी संकल्प यात्रा, बांटे गए पत्रक
स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम की माता जी ने हरी झंडी दिखाई तथा स्वदेशी स्लोगन की तख्ती को प्रतीक के तौर पर दिखाया। माता जी ने कहा कि स्वदेशी खाद्य वस्तु स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। स्वदेशी मेले के विषय में माता जी कहा कि ऐसे मेले लगने चाहिए तथा लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक होना चाहिए। स्वदेशी भव्य रथ के साथ यात्रा भवन कुंड से बाजार में होती हुई निकाली गई, मीनार गेट से होती हुई आगरा चौक पर स्वदेशी वक्तव्य के साथ यात्रा का समापन किया गया। रास्ते में व्यापारियों तथा अन्य लोगों को पत्रक वितरित किए गए। पत्रक में देशी व विदेशी वस्तुओं की सूची विस्तार से लिखी गई थी ताकि समझने में आसानी रहे। बाजार में व्यापारियों द्वारा बीच बीच में स्वदेशी पेय तथा पानी की व्यवस्था रखी गई। यात्रा के स्वागत के बैनर तथा स्वदेशी द्वार बनवाए गए थे। कई व्यापारियों ने फूलों की वर्षा करके यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। लाउड स्पीकर से वक्ताओं ने स्वदेशी के विषय पर जागरूक किया। आगामी 15 से 19 अक्टूबर तक लगने वाले स्वदेशी मेले के विषय में जानकारी दी गई। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग पहले खुद करना होगा तभी दूसरे व्यक्ति को समझाने में मदद मिलेगी।व्यापार मित्रमंडल के प्रधान सुरेंद्र गर्ग ने लोगो से आह्वान किया कि अपनी दुकानों पर स्वदेशी से संबंधित पोस्टर जरूर लगाएं। नगर प्रौढ़ प्रमुख सोहनलाल, प्रमोद कुमार,सुरेश शर्मा तथा विष्णु मंगला मंडी प्रधान, पार्षद बांके,संगीता गर्ग,शैलेन्द्र सिंगला, स्वदेशी जागरण मंच से रिशाल सिंह, राजकुमार रावत,केशव बघेल,सुरेंद्र शर्मा, शिवा तथा पूरण गोला उपस्थित रहे।
