देश को एक सूत्र में बांधती है पीएम मोदी के मन की बात : धरमवीर भड़ाना
फरीदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 126वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से संवाद किया । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने अपने कार्यालय में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि पीएम ने सबसे पहले महान क्रांतिकारी भगत सिंह व महान गायक लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर उन्हें याद किया । जीएसटी कटौती से देश की जनता को क्या लाभ होगा इसके बारे में बताया । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि भारत सरकार भी छठ पूजा से जुड़े एक बड़े प्रयास में जुटी है। भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। जब छठ पूजा यूनेस्को की सूची में शामिल हो जाएगी, तो दुनिया के हर कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे । धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम देश के करोड़ों लोग सुनते हैं और इस कार्यक्रम से देश की सभ्यता संस्कृति के बारे में तमाम जानकारियां मिलती हैं ।
यह भी पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी लगातार कार्यक्रम के माध्यम से खिलाडिय़ों सीमा पर तैनात जवानों, किसानों, और युवाओं का हौसला बढ़ाते हैं । उनका यह कार्यक्रम देश को एक सूत्र में बांधने का काम करता है । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता को स्वदेशी अपने की सलाह दी है जो बहुत अच्छी बात है इससे देश के लोग देश में बने सामान को ही खरीदेंगे और देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी । धर्मवीर भडाना ने फरीदाबाद के लोगों से करते हुए कहा कि त्योहारों के मौसम में आप लोग सफाई का विशेष ध्यान दें और फरीदाबाद को स्वच्छता में नंबर एक जिला बनाने में अपना योगदान दें । इस मौके पर सुखराम ठेकेदार, राजकुमार पांचाल, गजराज मेंबर, कालूराम, फजर सिंह, सहज भड़ाना शाहिद तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
