सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में रंगारंग डांडिया नाइट का सफल आयोजन

फरीदाबाद। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र, फरीदाबाद में  डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगीत कला केंद्र 5श्व/19, मूंगफली चौक के पास,  एन.एच.-5, फरीदाबाद में आयोजित हुआ। इस अवसर पर 40 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने डांडिया की धुनों पर झूमते हुए मनोरंजक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों को कला केंद्र में प्रवेश दिलाकर उनकी कलात्मक प्रतिभा को एक आनंददायी एवं रचनात्मक वातावरण में निखारें।

You might also like