लव कुश फाउन्डेशन ने संस्थापक डॉ. योगेश भाटिया के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
डॉ. योगेश भाटिया की संस्था ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष में चेतना वेल्फेयर सोसाइटी (संस्थापक – डॉ. एस के नागपाल) में निःशुल्क मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें करीब १५० मरीजों ने शहर के प्रसिद्ध डॉक्टरों से परामर्श लिया तथा उन्हें नज़र के चश्में व दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं तथा MRI व अल्ट्रासाउंड की सुविधा 70 % की छूट पर उपलब्ध करवाई गई।
डॉ. योगेश भाटिया ने अपने पिता डॉ. सुदेश कुमार भाटिया के साथ हर वर्ष भांति दिव्यांग बच्चों को नवरात्रि प्रसाद खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया।
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे डॉ. निखिल सेठ (Eye Surgeon) व डॉ. कुनाल बहरानी (Neurologist) तथा विशिष्ट अतिथि रहे डॉ. राकेश कुमार (Ortho Surgeon), डॉ. दीपक चौधरी (Neuro Surgeon), डॉ. रुचिका मिगलानी, (Dermatologist), डॉ. संदीप मल्होत्रा (Santosh Hospital), डॉ. संदीप बब्बर (Skin Specialist)।
इस कैम्प में लव कुश फाउन्डेशन के सहयोगी रहे डॉ. प्रीति अग्रवाल, श्री किशोर शर्मा, श्री कैलाश, श्री दाऊजी सिंह, श्री प्रेम राजपुरोहित, श्री प्रमोद गिरधर, श्री साहिल अरोड़ा, श्री लव थरेजा।
