के.सी.एम.वर्ल्ड स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

पलवल । के.सी.एम.वर्ल्ड स्कूल में 29 एवं 30 सितंबर को “स्विम मीट–2025” का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अनिल भारद्वाज एवं प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथों में लेकर आकर्षक ओपनिंग एक्टिविटी प्रस्तुत की।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीसरी कक्षा के छात्र रक्षित सहरावत, चौथी कक्षा के छात्र अर्जुन तंवर, पाँचवीं कक्षा से अनंत, छठी कक्षा से श्रेयांश सातवीं कक्षा के छात्र मानव सहरावत और  आठवीं कक्षा के छात्र शिवा चौहान ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका मन जीता।

तीसरी कक्षा की छात्रा मिराया शर्मा, चौथी कक्षा की छात्रा भूमि, पाँचवीं कक्षा की छात्रा गीति शर्मा, छठी कक्षा की छात्रा साक्षी एवं सातवीं कक्षा से ख़ुशी ने बेहतरीन तैराकी कौशल का प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, खेल भावना और शारीरिक क्षमता का विकास होता है।

You might also like