सूरजकुंड दिवाली मेले में धूम, कला, संस्कृति और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

हरियाणा पर्यटन निगम देगा कारीगरों को बड़ा मंच

फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा सूरजकुंड, फरीदाबाद में 2 से 7 अक्टूबर 2025 तक दिवाली मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला एनसीआर क्षेत्र में आयोजित होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को आर्थिक अवसर प्रदान करना और उनकी कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देना है। इस मेले में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कुल 467 स्टॉल बुक हो चुके है, जिनमें आर्ट एवं कल्चर, बुटीक/होम डेकोर, सजावटी सामान (लाइट, दीया, कैंडल्स, टेराकोटा), फूड स्टॉल, गिफ्ट पैक (चॉकलेट्स, कुकीज़, ड्राई फ्रूट्स आदि), ज्वेलरी, गार्डनिंग संबंधी सामान, प्राकृतिक पौधे, आइसक्रीम/जूस सेंटर, खिलौने/बच्चों के लिए सामान तथा बर्तन, क्रॉकरी, माटी के सामान और मेटल डेकोरेटिव आइटम शामिल हैं।

स्टॉल बुकिंग की पूरी प्रक्रिया सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जिससे पंजीकरण की सुविधा बेहद सरल और पारदर्शी है। जिला फरीदाबाद के स्थानीय कारीगरों से अनुरोध है कि वे अपनी कला एवं उत्पादों को इस मेले में प्रदर्शित करने हेतु पंजीकरण अवश्य कराएं। इच्छुक कारीगरों को निर्धारित श्रेणियों में आवेदन कर स्टॉल बुकिंग लिंक  पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

अधिक जानकारी एवं स्टॉल बुकिंग से संबंधित किसी भी सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति चरण लाल, उप निदेशक, पर्यटन विभाग (मो. 94673-40875) से संपर्क कर सकते हैं।

You might also like