“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी विजय यात्रा: हरियाणा में यज्ञ समारोह के माध्यम से 100 वर्षों की सेवा और त्याग का उत्सव”

फरीदाबाद: विजय दशमी को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ अपनी 100वर्ष की यात्रा को सफलता पूर्वक पूर्ण कर चुका है । शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास पर्यावरण शाखा हरियाणा प्रान्त और हनुमान मंदिर महिला समिति पंजाबी वाड़ा बल्लबगढ़ के सहयोग से विजय यात्रा यज्ञ का आयोजन किया। ज्योतिष और कर्मकाण्ड मनीषी पर्यावरण शाखा हरियाणा प्रान्त संयोजक डॉ बाँके बिहारी ने मंत्रों के साथ यज्ञ का संपादन किया। इस अवसर पर मन्दिर की मुख्य सेविका शांता बहिन, प्रधान बंटी भाई एस्ट्रोलॉजर कृष्ण पुष्करण और महिला भक्त सम्मिलित हुई। यज्ञ उपरांत डॉ बाँके बिहारी ने कहा हमारा सौभाग्य है कि हम तीसरी पीढ़ी हैं जो संघ के शताब्दी वर्ष के पावन दिवस को मना रहा है।

27सितंबर 2025से परम पूजनीय इतना बड़ा विकास त्याग और माननीय प्रथम सर संघचालक और मात्र 17 सामान्य लोगों से शुरू हुआ 100वर्षों में देश के 14से अधिक देशों में पहुंच चुका और 12करोड़ से अधिक कार्यकर्ता देश दुनिया में हैं। इतना बड़ा महान पुनीत कार्य देव तुल्य स्वंय सेवकों के त्याग और तपस्या का परिणाम है। हमारा लक्ष्य रहेगा पेड़ लगाओ पानी बचाओ प्लास्टिक हटाओ और अधिक से अधिक यज्ञ कराओ। आज शताब्दी वर्ष में किया गया हवन इसी लक्ष्य का परिणाम है। प्रधान बंटी ने कहा आगामी भविष्य में भी मंदिर समिति और डॉ बाँके बिहारी के साथ यज्ञ और पेड़ लगाने का काम करेगी।
बहुत ही सौभाग्य की बात है आज डॉ बाँके बिहारी ने यज्ञ के माध्यम से संघ शताब्दी समारोह मनाने का अवसर प्रदान किया।

You might also like