पनीर दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार

फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी में वीरवार देर रात एक पनीर विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब दुकानदार अपने नौकर के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहा था। ओल्ड थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओल्ड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रवीण जोकि गांव मवई का रहने वाला था, पिछले 20 वर्षों से बसेलवा कॉलोनी में पनीर की थोक दुकान चला रहा था। मृतक के साथी बिट्टू ने बताया कि रात करीब 11 बजे दुकान बंद करने के बाद प्रवीण अपने नौकर के साथ घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका किसी अनजान व्यक्ति से झगड़ा हो गया।
बिट्टू के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि एक युवक प्रवीण से हाथापाई कर रहा था।

झगड़े के दौरान युवक ने धारदार हथियार से प्रवीण पर हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद प्रवीण ने हमलावर का हाथ पकड़ लिया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बिट्टू ने तुरंत घायल प्रवीण को निजी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही प्रवीण ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजा नामक युवक को राउंडअप कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड में उस पर पहले भी कई मामले दर्ज है। वह झगड़े के मामले में मई महीने में जेल से बाहर आया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है जल्दी अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।।

You might also like