अग्रवाल कॉलेज के दिवाली मेले में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बल्लभगढ़ में बीएड, बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों द्वारा भव्य दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ संस्था प्रधान देवेंदर कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। प्राचार्य डॉ. सुबेश पांडे एवं समस्त स्टाफ भी मौजूद थे।
मेले में कुल 16 स्टाल लगाए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजन, खेल और थाली सजावट के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। जज डॉ. विनीत नागपाल, डॉ. सुप्रिया ढांडा और डॉ. रेखा सैन ने स्टालों का निरीक्षण कर विजेताओं का चयन किया। स्टालों में बीएड द्वितीय वर्ष का वाओ ग्रिल्स प्रथम, बीएड प्रथम वर्ष का भूख मिटाओ, जल्दी आओ और बीसीए द्वितीय वर्ष का चाट भंडार द्वितीय स्थान पर रहे। थाली सजावट में नीतू और तनीषा (बीसीए प्रथम वर्ष) को प्रथम स्थान मिला। बंदनवार प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष के सुमित और पायल प्रथम स्थान पर रहे। मेले का दौरा करने आए चेयरमैन ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने और विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। यह मेला न केवल उत्सव का प्रतीक रहा बल्कि विद्यार्थियों के कौशल और संगठन क्षमता का भी सफल प्रदर्शन साबित हुआ।

You might also like