आरएसएस के एजेंडे पर चलकर दलित अधिकारियों का प्रताडि़त कर रही भाजपा सरकार : बलजीत कौशिक

आईपीएस अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

फरीदाबाद। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर हुए अत्याचार व जुर्म करने वालों के खिलाफ  व उनके आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सुबह पहले कार्यकर्ता सैक्टर-12 स्थित पैट्रोल पम्प पर एकत्र हुए तथा जुलूस की शक्ल में सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंका। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है समाज के हर वर्ग विशेषकर दलितों पर अत्चाचार व जुर्म बढ़े है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इससे ज्यादा ज्यादती और क्या हो सकती है कि एडीजीपी स्तर के अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए।

यह हरियाणा में दलित अत्याचार का पहला मामला नहीं है बल्कि ऐसे मामले हरियाणा में रोज-रोज होते है। भाजपा की सरकार आरएसएस के एजेन्डे पर चलकर दलित अधिकारियों को प्रताडि़त कर रही है। साथ ही उन्हें उच्च पदों पर लगने की बजाय खुड्डे लाईन कर काम करवाती है। उन्होंने कहा कि देश की संविधान संस्थाएं भी सुरक्षित नहीं है। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि न्यायमूर्ति बी आर गवई पर जूता फैंक कर हमला किया गया। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सभी कृत्यों की निंदा करती है साथ ही जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है

तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डा. एस.एल. शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, ठा. राजाराम, अशोक रावल, गौरव ढींगड़ा, जमील मलिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, राजेन्द्र चपराना, डा. सौरभ शर्मा, बाबूलाल रवि, विनोद कौशिक, ईशांत कथूरिया, विधान प्रताप सिंह, एडवोकेट संजीव चौधरी, चुन्नू राजपूत, एस.एल. शर्मा, कृपाल बाल्मीकि, जवाहर ठाकुर, संजय कौशिक, सुरेश बेनीवाल, आकाश शर्मा, शौहेल सैफी, पराग गौतम, एसएल शर्मा, उमेश कौशिक, राहुल नागर, विशाल पाण्डे,  केडी कौशिक, सतीश भाटिया, अर्जुन तंवर, योगेश तंवर, प्रीतम प्रधान, अवध किशोर, नरेश गोयल, रामकुमार यादव, विकास फागना, अनिता शर्मा, सुनीता फागना, पम्मी मान, सरला भमोत्रा, राजकुमार यादव, देव वशिष्ठ, जुल्फीकार, जयभगवान भारद्वाज, रवि तिवारी, पंकज राजेन्द्र, बाबू राम, मुन्ना मास्टर, समीम अहमद, एसके गुप्ता, जसबीर सिंह, राम प्रवेश सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

You might also like