पर्व हो या त्योहार, पर्यावरणीय समृद्धि बने मूल आधार : डॉ. रवि हाण्डा

फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) के प्रांगण में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने संस्थान के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों के साथ मिलकर अपराजिता के पौधे लगाए, तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी हो पर्व या त्योहार, पर्यावरणीय समृद्धि बने मूल आधार। डॉ. रवि हान्डा ने कहा कि युवा पीढ़ी के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए भारतीय संस्कृति से जूड़े विभिन्न पर्व एवं त्योहारों को उनके मूल आत्मा के अनुरूप हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए।

हमारे पर्व-त्योहार जीवन के अनमोल संदेश लेकर आते हैं, ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों द्वारा युवा पीढ़ी तक इन संदेशों को सम्यक तरीके पहुँचाने का सार्थक प्रयास करना चाहिए। डॉ. रवि हाण्डा ने कहा कि आई एम टी में विभिन्न कमेटियों तथा क्लबों के माध्यम से नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों को योजनाबद्ध रूप से आयोजित किया जाता है।

डॉ. हाण्डा ने कहा कि 12 अगस्त से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह के रूप मनाया गया। हवन के साथ शिक्षारंभ कार्यक्रम, नए दृष्टिकोण पर कार्यशाला, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षक दिवस समारोह, प्रोजेक्ट निमाया (एक माह), डांडिया सहित कई इनडोर-आउटडोर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनसे छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हुए। दिवाली उत्सव 2025 के इस पावन अवसर पर सभी प्राध्यापकों तथा छात्रों से अपील किए कि दीपोत्सव के इस महापर्व को परंपरागत तरीके से मनाएँ किन्तु ध्यान रखें कि पर्यावरण को नुकसान न पहुँचे। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राएँ विशेष रूप से उपस्थित हुए।

You might also like