राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के कर्णधार थे सरदार बल्लभ भाई पटेल : डॉ. रवि हाण्डा

फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा संस्थान के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों के साथ मिलकर भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के कर्णधार थे।  डॉ. रवि हान्डा ने युवा पीढ़ी से अपील किया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी को पढ़ें, समझें तथा अनुकरण करें तभी हमारा भारत उनके सपनों का एक तथा श्रेष्ठ भारत बनेगा। शैक्षणिक संस्थानों द्वारा युवा पीढ़ी तक ऐसे देश भक्तों के संदेशों को सम्यक तरीके से पहुँचाने का सार्थक प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राएँ विशेष रूप से उपस्थित हुए।

You might also like