देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर : सतेंद्र गुप्ता
पुलिस कमिश्रर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलवाई शपथ
फरीदाबाद। शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्रर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सेक्टर 21 सी स्थित ऑफिस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। पुलिस कमिश्रर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शपथ दिलाते हुए कहा कि यह दिन वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें यूनिटी में रहना सिखाता है। भारत विभिन्न भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं वाला देश है, परंतु एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। धर्म, भाषा और जाति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए कि हम सब भारतीय हैं और हमारी असली पहचान भारतीय होना है। एकजुट भारत ही मजबूत भारत है। पुलिस कमिश्रर ने कहा कि पुलिस हमारे समाज का सबसे अहम हिस्सा है।
यह भी पढ़ें
सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए। पुलिस का सबसे बड़ा काम है सभी को एक सुत्र में बांध कर रखे। समाज के हर पीडित व्यक्ति को ईमानदारी के साथ न्याय दिलाने में पुलिस अहम रोल निभाती है। जब पूरा देश एक साथ खड़ा होता है, तो कोई भी शक्ति हमें कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सम्मान और सहनशीलता से ही एकता बनी रहती है। राष्ट्र की ताकत उसकी एकता में है, मतभेद में नहीं। विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन उद्देश्य एक ही रखो-राष्ट्र का विकास। पुलिस कमिश्रर सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी ये शपथ ले कि देश की आंतरिक सुरक्षा को अपनी सबसे पहले जिम्मेदारी समझ कर काम करें। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करे। क्योंकि देश की आंतरिक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है।
