दिव्यांग बच्चों के लिए “श्री सुन्दरकाण्ड पाठ व भण्डारे का आयोजन कर मनाया लव कुश फाउन्डेशन ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस

लव कुश फाउन्डेशन (NGO) की स्थापना 19.11.2023 को हुई थी, जिसके संस्थापक हैं फ़रीदाबाद के प्रसिद्ध फिज़ियोथैरेपिस्ट डॉ. योगेश भाटिया जो NIT – 3 में पिछले 15 वर्षों से न्यूनतम दरों में मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं तथा पूर्व में फोर्टिस व एशियन हॉस्पिटल में भी सीनियर कंसल्टेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।आज संस्थापक के माता पिता की 45वीं विवाह वर्षगांठ भी है।

इस संस्था का मूल उद्देश्य है “सेवा परमो धर्म:” ।
यह संस्था पिछले दो वर्षों से अलग अलग जगहों पर मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करके १००० से अधिक जरूरतमंदों को लाभान्वित कर चुकी है जिसमें शहर के प्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क परामर्श, अल्ट्रासाउंड व MRI 70 % छूट पर तथा दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। संस्था द्वारा ११ लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी करवाया गया। संस्था द्वारा प्रति वर्ष एक – एक AC बस ३१ गरीब वृद्ध जन व ३१ गरीब दिव्यांग बच्चों की निःशुल्क हरिद्वार तीर्थ भी ले जाई गई। और भी कई सेवाएं संस्था द्वारा समाज के हित में समय समय पर की जा रही हैं।

संस्था की टीम डॉक्टर एस के भाटिया (नागपाल क्लिनिक – NIT 3), डॉ. प्रीति अग्रवाल (मैत्री क्लीनिक – Sainik Colony), श्री किशोर शर्मा (हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब), श्री प्रेम राजपुरोहित (बीकानेर मिष्ठान भंडार – NIT 3), श्री प्रमोद गिरधर (Hari Om Caterers – NIT 3), श्री साहिल अरोड़ा (Sahil Arora Photography – NIT 5), श्री लव थरेजा (Luv Pharma – बल्लबगढ़) ने संस्था की हर गतिविधि में तन मन धन से पूर्ण सहयोग किया तथा समाजसेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं।

You might also like