जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रतियोगिताओं डीग के छात्रों ने लहराया परचम

फरीदाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंघला के निर्देशन में आज जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का आयोजन राजकीय व-मा विद्यालय तिकोना पार्क (दक्षिण परिसर) में किया गया। इस महोत्सव में खण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, निबंध, पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नोडल अधिकारी ज्योति मंगला प्रिंसिपल के द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अमित, विकास चंदिला, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, बलबीर शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, ओमपाल शास्त्री, रघु वत्स, जितेन्द्र आदि को विभिन्न गतिविधियों के लिए कार्यक्रम का इंचार्ज बनाया गया। प्रतियोगिता को दो मुख्य भागों में बांटा गया। कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों को एक भाग में, और कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के छात्रों को दूसरे भाग में रखा गया।

कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में डीग का शानदार प्रदर्शन
इस वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, डीग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्लोकोच्चारण में रूचिका (डीग) ने प्रथम, साक्षी चौधरी (ऊंचा गांव) ने द्वितीय व वैष्णवी ( एनआईटी -2) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में पंकज (डीग) ने प्रथम, निशान्त (फतेहपुर बिल्लौच) ने द्वितीय व सान्वी रानी (सेक्टर-55) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में सुमन (डीग) ने प्रथम, दीपक (फतेहपुर बिल्लौच) ने द्वितीय व त्रिशा कुमारी (एनआईटी-3) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संवाद में खुशी कुमारी और सोफिया (बल्लभगढ़) ने प्रथम, अक्षय कुमार और साहिल (मिर्जापुर) ने द्वितीय व विकास और आकाश (एन आइ टी-5) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में जेनिफा यासमिन (सिही सै०-7) ने प्रथम, संध्या (सैंट जान्स सै०-49) ने द्वितीय व दृष्टि (आशीर्वाद पब्लिक स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में सुनैना यादव, खुशी, हिताक्षी (एनआईटी-3) ने प्रथम, प्रदीप, अमन, धैर्य (एनआइटी-5) ने द्वितीय और हंसिका, रेखा, ताशू (डीग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा नौवीं से बारहवीं वर्ग के विजेता
इस वर्ग में श्लोकोच्चारण में पूजा (चंदावली) ने प्रथम, गरिमा (एनआईटी नं०-3) ने द्वितीय व सिम्पल कुमार (आईआईटी नं०-2) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में मंदीश (रा. मा. संस्कृति स्कूल सराय ख्वाजा) ने प्रथम, रुचि (गौंछी) ने द्वितीय व ईषिता मिश्रा (एनआइटी -3) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में डिम्पी शर्मा (सै०-55) ने प्रथम, विशाखा (सीकरी) ने द्वितीय व शिवानी (तिगांव) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद में समीक्षा और साक्षी (श्रद्धा मंदिर विद्यालय) ने प्रथम, अंजली कुमारी और सुष्मिता (बल्लभगढ़) ने द्वितीय व कन्हैया और आशीष (आईआईटी नं०-5) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में खुशबू (सराय ख्वाजा) ने प्रथम, रानी (बल्लभगढ़) ने द्वितीय व कुमारी सपना (सेक्टर-28) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में आकांक्षा, खुशी और श्रृष्टी (एनआईटी नं०-5) ने प्रथम, विनय कुमार, अमन और रोहित (सिही सै०-7) ने द्वितीय और प्रीति कुमारी, पलक और वर्षा राव (आईआईटी नं०-3) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता छात्रों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मण्डल में ओमव्रत शास्त्री, शिवेन्द्र, दिनेश शास्त्री, मनुबोध, विक्रम विवेक, राकेश शास्त्री, रवि मोहन शास्त्री, सुखविंदर गौड़, रविकांत गुप्ता, रवि, तिलक राज, अमित, गोपाल शास्त्री, सोमदत्त शास्त्री, यशपाल, पुरुषोत्तम भारद्वाज, सोनिया, दिशा पवार, रंजिता, मंजू बाला, मूर्ति देवी, रेणु बाला, अंशुल मिगलानी और अजेता ने विशेष भूमिका निभाई, जिन्हें अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

You might also like