केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री के नाम 15 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के तत्काल बाद देश के प्रधानमंत्री के नाम 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार फरीदाबाद सुमेर सिंह को सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सवेरे सभी घटकों के सैकड़ो सदस्य सेक्टर 12 में राजस्थान भवन के सामने एकत्रित हुए यहां पर एक सभा आयोजित की गई। इस सभा और प्रदर्शन की अध्यक्षता एटक के बेचू गिरी इंटक के हुकम चंद बेनीवाल, एचएमएस के आर डी यादव, सीटू के निरंतर पराशर, आई सी टी यू के कामरेड पूर्ण लाल, सर्व कर्मचारी संघ के जगदीश चंद्र आदि नेताओं ने संयुक्त रूप से की जबकि कार्रवाई का संचालन कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया।

इस मौके पर हुई सभा को सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान और नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें जनता की खून पसीने से खड़ी की गई देश की बहुमूल्य संपत्तियों को औने-पौने दामों पर अडानी-अंबानी जैसे बड़े पूंजी पत्तियों और देसी विदेशी कॉर्पोरेट के हाथों में बेचने का काम कर रही है। इस सरकार ने वर्ष 2020 में बनाए गए मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड्स को आनन-फानन में लागू करने के लिए ने 21 नवंबर को अध्यादेश जारी कर दिया। आज इस अध्यादेश की प्रतिलिपि भी मुख्यालय के सामने जलाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मजदूर किसान कर्मचारी विरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया जाएगा।

इस प्रदर्शन को डॉक्टर रमाशंकर तिवाड़ी, स्टडी सर्किल के प्रधान ने भी संबोधित किया। इस  प्रदर्शन का समापन अध्यक्ष मंडल के वरिष्ठ नेता कामरेड बेचू गिरी ने किया। आज के प्रदर्शन में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य के उप महासचिव देवी राम, जिला सचिव राजू, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश पाली, नगर पालिका कर्मचारी संघ के विजय चावला, दान सिंह, रघुबीर चौटाला, बल्लू चिंडालिया, ललिता, सुरेश, महेंद्र कुडिय़ा के अलावा हरियाणा टूरिज्म से सुभाष देशवाल, युद्ध वीर सिंह खत्री, अशोक कुमार, देवी सिंह, हितेश शर्मा, कुंवर पाल, नरोत्तम, एटक के नेता कामरेड विशंभर सिंह, बैजू सिंह, सीटू के रवि, शिव प्रसाद, विजय झा, वीरेंद्र  पाल, के पी सिंह, मालवती, अनीता आदि भी उपस्थित रहे।

You might also like