‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ में सनातन संस्था का सहभाग

फरीदाबाद। सेक्टर-12 के एचएसवीपी कन्वेंशन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन संस्था की ओर से ग्रंथ प्रदर्शनी और सात्विक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। ग्रंथ प्रदर्शनी के अंतर्गत राष्ट्र और धर्म से संबंधित ग्रंथ देवी देवताओं और उपासना से संबंधित ग्रंथ बाल संस्कार के साथ-साथ स्वभाव दोष और हम निर्मूलन प्रक्रिया संबंधित जानकारी देने वाले ग्रन्थ की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका लाभ 100 से अधिक जिज्ञासुओं ने लिया। इस कार्यक्रम में इस्कॉन, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और अन्य धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका लाभ सहस्त्र लोगों ने लिया।
इस अवसर पर एनआईटी फरीदाबाद के भाजपा विधायक सतीश फागना, बल्लभगढ़ के भाजपा विधायक मूल चंद शर्मा, मेयर प्रवीण जोशी, गोपाल गौशाला के प्रमुख रमेश गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संस्था के कार्य की सराहना की।

You might also like