कांग्रेसजनों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से मिली देश को आजादी: नेत्रपाल अधाना

- जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

पलवल । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को पलवल के ओमेक्स स्टिी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने पार्टी ध्वज फहराकर वंदे मातरम गीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिले भर से आए काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने अपने संबोधन में कहा कि 28 दिसंबर, 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेसजनों ने अंग्रेजों से संघर्ष किया, त्याग और बलिदान दिया, जेल में मुश्किल यातनाएं सहन की, तब जाकर देश आजाद हुआ।
उन्होंने कांग्रेस के सभी निर्माताओं और स्वाधीनता सेनानियों को श्रद्धांजलि देतते हुए संविधान और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करने वाले नायकों को नमन करते हुए कहा कि कि उनके सपनों के भारत के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास जारी रखेगी। आजादी के पहले कांग्रेस ने मौलिक अधिकारों का जो स्वरूप बनाया था, वह हमारे संविधान का हिस्सा बना, लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है। उन्होंने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थितियों पर चिंता व्यक्त की और पार्टी की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया। जबकि आज सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। सत्ताधारी दल संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र और संविधान को कुचलने की साजिश रच रहा है। उन्होंने सभी जिला वासियों से लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस के संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान में शामिल होकर ही लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों के अधिकारों का हनन कर रही हैं और सभी वर्गों में भय पैदा कर समाज को बांटने का काम कियार जा रहा है इसलिए कांग्रेसजनों को इसके खिलाफ संघर्ष करना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस खत्म नहीं हुई, बल्कि सत्ता में न होकर भी सिद्धांतों पर अडिग है। खरगे ने कांग्रेस के इतिहास और बलिदानों को याद करते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं, जिसका डटकर मुकाबला किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें साथ मिलकर कांग्रेस की सोच और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी को सामाजिक न्याय दिलाकर, खुशहाल हिंदुस्तान बनाना है। उन्होंने कहा कांग्रेस जोड़ती है और बीजेपी तोड़ती है। कांग्रेस विचारधारा है और विचारधारा कभी मरती नहीं है।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल, ब्लॉक समिति मेंबर वीरी पहलवान, जयसिंह सरपंच, असगर खान, राहित खान, अशोक मुनीरगढी, देवेन्द्र शर्मा, बिकेश खंडेलवाल, वेदप्रकाश, रमेश खटाना केकेसी जिला अध्यक्ष, कुलदीप बैंसला,राहुल बांसा, पूर्व पार्षद इरफान खान, सतीश मडोतिया,होराम कसाना,रोहतास मावई, नरेंद्र चेची,महेंद्र सिंह बामनीखेडा,लखन आदि काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
You might also like