वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन फरीदाबाद पश्चिम द्वारा किया गया संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद । आज 27 दिसम्बर सायं 4 बजे से वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की फरीदाबाद पश्चिम का संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 21c में हुआ सुरुवात में केंद्र कि आचार्य द्वारा संस्कार पक्ष कार्यक्रम किया जिसमें संस्था द्वारा चलाए जा रहे केन्द्रों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव लाल ने की मंच संचालन सतीश जी ने किया तथा राजीव लाल ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया ।
राष्ट्रीय मंत्री एवम दक्षिन संभाग प्रमुख श्रीराम अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय करवाया एवम संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम कि जानकारी दी ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश कुमार irs अतिरिक्त उपायुक्तcoustom उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमान बीरेंद्र जी आप राष्ट्रीय प्रभारी है तथा वीएचपी के राष्ट्रीय मंत्री भी है आपने संस्था के कार्य को विस्तार से प्रस्तुत किया तथा समाज को जागरूक कर अधिक अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है । मुख्यअतिथि के द्वारा इस कार्य कि आवश्यकता पर बल दिया गया उन्होंने कहा कि संस्कारिक समाज के बिना विकसित भारत की कल्पना भी नहीं कर सकते । आज हमे एक होकर इस लड़ाई को जीतना है कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में  पी के सिनहा, डॉ प्रताप चौहान,  राधे श्याम भाटिया, महिला अध्यक्ष डॉक्टर विजय लक्ष्मी,  राष्ट्रीय कोशाध्यछ जय किशन गर्ग, बिभाग अध्यक्ष राम चंद्र चौधरी, कार्याध्यक्ष सुखवीर गोयत, उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी दुबे, सत्यपाल शर्मा, रतन कुमार आरएसएस के वयवस्था प्रमुख जितेंद्र जी, राष्ट्रीय सेविका समिति की सह बिभाग कार्यवाहिका इत्यादि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । अंत में जिला महासचिव सतीश गौतम ने आये हुए सभी लोगों का धन्यबाद किया ।
You might also like