लोगों को उजाडऩे में पूरी ताकत लगा रही है भाजपा सरकार  : मास्टर ऋषिपाल

गांव बड़ौली में 29वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

फरीदाबाद। गुर्जरों के बड़े गाँव बड़ौली में आशियानों को बचाने की मुहिम को लेकर चौधरी बीरपाल गुर्जर व प्रदेश अध्यक्ष धन सिंह कोतवाल राष्ट्रीय किसान यूनियन के संयोजन जारी धरना प्रदर्शन 29वें दिन भी जारी रहा। आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी किसान सेल के जिलाध्यक्ष मास्टर ऋषिपाल अपना समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े शर्म और आश्चर्य की बात है कि भाजपा की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगाने वाले लोगों को उजाडऩे में भाजपा सरकार पूरी ताकत लगा रही है।

मास्टर ने कहा कि भाजपा सरकार भाजपा के विधायक, मंत्री और सरकार में बैठे बड़े अफसर बहुत ही नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए सभी मिलकर एकजुट होकर लोगों को उजाडऩे में लगे हुए हैं। उनके घर तोडऩे में लगे हुए हैं उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है जबकि बड़ौली गाँव के लोगों की मांग शत प्रतिशत जायज है और उनकी स्वयं की जमीन है। उन्होंने जमीन का मुआवजा भी नहीं लिया है तो फिर सरकार कौन से कानून के तहत उनके मकान तोडवा रही है और उनकी जमीन को प्लॉट काटकर दूसरे लोगों को बेच रही है। चौधरी वीरपाल गुर्जर ने मास्टर ऋषिपाल को बताया कि केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर जी को बड़ौली निवासियों की मांगों के बारे में ज्ञापन दिया गया है जिसके बाद मंत्री जी ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि मुख्यमंत्री जी से बात कराएंगे और लोगों की मांगों को पूरा करवाएंगे।

उसके बाद मास्टर ऋषिपाल ने सभी लोगों के साथ मिलकर चौधरी कृष्णपाल गुर्जर जी का आभार व्यक्त किया और एक बार फिर सबकी तरफ से निवेदन किया ग्रामीणों की मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा करवाएं क्योंकि गांववासी जिसमें बड़ी संख्या में हमारी माताएं बहनें और बुजुर्ग कडक़ड़ाती ठण्ड में बैठे हैं और बुरी तरह परेशान हो रहे हैं वो मांग पूरी होने के बाद आराम से अपने घर में इस सर्दी के मौसम में आराम फरमा सके।  इस मौके पर मुख्य रूप से किसान नेता ममता भाटी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र चपराना, उदयकरण, सुमित गौड़, अनिल नेताजी, रामकिशन मलिक, डा. राजिंदर फज्जुपुर, रोहताश चौधरी, सूरत चंदीला, श्यामसिंह सरपंच, राजबीर सरपंच सहित बड़ी संख्या में बड़ौली और पहलादपुर के ग्रामीण उपस्थित रहे।

You might also like