कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है फरीदाबाद पुलिस : सतेंद्र गुप्ता
कानून व्यवस्था बनाए रखने पर व्यापार मंडल ने जताया पुलिस आयुक्त का आभार
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आज फरीदाबाद जिला के व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा व अन्य सदस्यों सहित लगभग 50 व्यक्तियों ने पुलिस के साहसिक कार्यों के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता का धन्यवाद किया है। फरीदाबाद व्यापार मंडल के लगभग 50 सदस्य कार्यालय पुलिस सेक्टर 21सी में आये और फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई तथा शहर में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता को पगड़ी पहनकर फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें
पुलिस आयुक्त ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस शहर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। फरीदाबाद पुलिस ने इस वर्ष संगीन अपराधों में संलिप्त 850 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में भेजा है। इस दौरान अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान श्रीराम जुनेजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान रामजुनेजा ने पुलिस आयुक्त का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस बेहतर कार्य कर रही है और अपराधियों की धरपकड़ कर रही है, शहर का व्यापारी व दुकानदार बेखौफ अपने कामधंधे चला रहा है और इसका श्रेय पुलिस प्रशासन की चुस्त दुरूस्त कार्यशैली को जाता है।
