आजादी की पहली लड़ाई में राजा नाहर सिंह का रहा महत्वपूर्ण योगदान : बीरेंद्र सिंह

धूमधाम से मनाया गया राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस

फरीदाबाद। देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजा नाहर सिंह का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है और जिस प्रकार से नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी हर साल राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस मनाती है वह अपने आप में बडी बात है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए बल्लभगढ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज जिन बच्चों को ज्ञान रत्न पुरुस्कार से नवाजा गया है मैं उनको भी बधाई देता हूं कि उन्होंने इस क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया। पंडित मूलचंद शर्मा आज दशहरा मैदान में राजा नाहर सिंह स्मारक पर उनकी पुण्य तिथि पर पुष्पाजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ. बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज भी राजा नाहर सिंह जैसे शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह के संदेश को लेकर आपके बीच दो दिन वाद चौ. बृजेन्द्र सिंह भी आ रहे हंैं, आपको उनको भी मजबूत करना है, ताकि हम राजा नाहर सिंह जैसे शहीदों के बलिदान को सच्चा नमन कर सकें। इस मौके पर एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें इस क्षेत्र के लगभग सभी गणमान्य लोगों ने आहुति देकर राजा नाहर सिंह को याद किया। इस कार्यक्रम के आयोजक नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी के प्रधान सत्यवीर डागर ने बताया कि इस स्मारक पर हर साल राजा नाहर सिंह का बलिदान इसी प्रकार यज्ञ के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज से एक नई परम्परा शुुरु की गई है जिसके तहत राजा नाहर सिंह की स्मृति में नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी ने ज्ञान रत्न सम्मान वितरण शुरु किया है जो कि इस क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को दिए जाते हैं।

आज 30 मेधावी छात्रों को यह सम्मान दिए गए। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से लोगों का भारी हजूम राजा नाहर सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उमडा है वह यह दर्शाता है कि राजा नाहर सिंह का जीवन आज भी लोगों को प्रेरणा दे रहा है। आज के आयोजन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, मार्केट कमेटी मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर, मोहम्मद विलाल, मुकेश रावत, रविन्द्र चौहान, गिरीश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के मीडिया कोडिनेटर मुकेश वशिष्ठ, अवतार सारंग, राम प्रसाद रावत, कर्नल गोपाल सिंह, विंग कमांडर एच.एस.मान, दया चंद यादव, लखन बेनीवाल, युधिष्ठर बैनीवाल, राम प्रकाश रावत, ओम प्रकाश धनकड, मकरंद शर्मा, सुशील डागर, महेश गोयल पार्षद, तेजसिंह सिरोही, प्रेम डागर, गंगा राम तेवतिया, अमीचंद पीटीआई, शिवराम पीटीआई, नारायण डागर, हरीराम, हरीचंद डागर, प्रदीप डागर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

You might also like