डा. प्रीता पंवार ने भेंट की मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक
फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज हरियाणा भवन में डा. प्रीता पँवार ने अपनी पुस्तक, ‘जर्नी : ट्यू स्टोरी ऑफ ए सोल्जर’भेंट की जो लेखिका के सैन्य अधिकारी पिता मेजर शिवराज सिंह पँवार द्वारा लिखी गई डायरियों पर आधारित है । साथ ही जिला पुस्तकालयों व राजकीय महाविद्यालयों में उक्त पुस्तक को संग्रहित करानें हेतु मुख्यमंत्री को डा. प्रीता पँवार जी द्वारा प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिस पर मुख्यमंत्री नें उपयुक्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसी अवसर पर एक सैनिक के जुझारु व्यक्तित्व पर लिखी उपरोक्त पुस्तक हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भाजपा मोहनलाल बड़ौली को भी भेंट की गई।
