कांग्रेस के पूर्व मंत्री, बेटे के घर ईडी की रेड, ऑफिस रिकॉर्ड भी खंगाला

पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंची 4 गाडिय़ों में पहुंची टीमें

फरीदाबाद। जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह और उनके बेटे विजय प्रताप के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। ईडी की टीम पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ उनके निवास पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। यह छापेमारी न केवल उनके घर पर, बल्कि सैनिक कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय पर भी चल रही है। चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख चेहरे हैं। वे फरीदाबाद जिले के नवादा कोह गांव के रहने वाले हैं और 5 बार विधायक व दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में 2024 लोकसभा चुनाव में वे फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार थे, जहां उन्होंने भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ मजबूत मुकाबला लड़ा था। उनके बेटे विजय प्रताप भी दो बार चुनाव लड़ चुके है। चुनावी हलफनामे में पूर्व मंत्री ने अपनी संपत्ति करोड़ों में घोषित की थी। हालांकि, गुरुवार को हुई श्वष्ठ की यह कार्रवाई किसी विशिष्ट मामले से जुड़ी मानी जा रही है।

फिलहाल, टीमें उनके आवास और ऑफिस से रिकॉर्ड खंगाल रही है। नौ घंटे से ये कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम गुरुवार सुबह आठ बजे पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास और कार्यालय पर पहुंची थी। सुबह से ही घर और कार्यालय में दस्तावेजों, कंप्यूटर और अन्य सामग्री की जांच में जुटी हुई है। आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस भी मौजूद है। अभी तक ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह मनी लॉन्ड्रिंग या किसी वित्तीय अनियमितता से संबंधित जांच का हिस्सा हो सकता है। चार गाडिय़ों में पहुंची ईडी की 17 सदस्यीय टीम इस समय दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवानों के अलावा स्थानीय पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। जब से जांच शुरू हुई है, पुलिस ने पूर्व मंत्री के आवास और ऑफिस में किसी को भी अंदर नहीं आने दिया है। आवास में केवल पूर्व मंत्री और उनके पारिवारिक सदस्य ही मौजूद है। पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है। वे 5 बार विधायक रहे और दो बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। उनके बेटे विजय प्रताप भी कांग्रेस की टिकट पर फरीदाबाद की बडख़ल सीट से 2019 और 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

You might also like