विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किया राजकीय मैडिकल कॉलेज छायसां का निरीक्षण
पृथला विधायक रघुबीर तेवतिया ने विधानसभा-सत्र में उठाया था मुद्दा, कई विधायकों की कमटी ने किया दौरा
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के प्रयासों से नूंह से विधायक चौधरी अफताब अहमद की अध्यक्षता में हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति (पब्लिक अकाउंट्स कमेटी) ने आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, छांयसा का औपचारिक एवं विस्तृत निरीक्षण किया। इस समिति में विधायक ओम प्रकाश यादव, योगेंद्र सिंह राणा, कंवर सिंह सहित स्वास्थ विभाग के डायरेक्टर व अन्य स्वास्थ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान लोक लेखा समिति ने मैडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं, आधारभूत ढांचे, मानव संसाधन और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का गहनता से आकलन किया। बता दें कि इस संस्थान से जुड़े मुद्दों को विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया द्वारा विधानसभा सत्र में प्रभावी रूप से उठाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप आज लोक लेखा समिति द्वारा मौके पर आकर स्थल का निरीक्षण किया एवं समीक्षा की गई। इस मौके पर स्वास्थ विभाग के डायरेक्टर सहित मैडिल कॉलेज प्रशासन ने अगले 2 महिने में सभी मागों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें
इस मौके पर क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति के समक्ष अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, छांयसा में एक्स-रे, एमआरआई एवं अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच मशीनों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करवाने व गंभीर मरीजों के उपचार हेतु वेंटिलेटर सुविधा शीघ्र शुरू की मांग रखी। वहीं कॉलेज में लैब (प्रयोगशाला) में सभी जरूरी जांच जल्द शुरू करने व मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी सेवाओं का विस्तार करने, वर्तमान में उपलब्ध न होने के कारण मरीज भर्ती (इनडोर) सुविधा भी शीघ्र शुरू करने का मुद्दा रखा, जिससे आस-पास के 40-50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिल सके। इनके अलावा दुर्घटना या अन्य दुखद घटनाओं की स्थिति में पोस्टमॉर्टम के लिए मरीजों को बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद ले जाना पड़ता है, जो अत्यंत दूर है इसलिए क्षेत्र की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर में ही पोस्टमॉर्टम सुविधा शुरू की जाए।
वहीं विधायक तेवतिया ने कॉलेज में शिक्षारत एमबीबीएस छात्रों प्रैक्टिकल के इसी कॉलेज में कराने की पुरजोर मांग रखी क्योंकि यहां शिक्षारत छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए बी.के. अस्पताल या ईएसआई भेजा जाता है। पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति का उक्त मैडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनकी मांगों को सरकार से यथाशीघ्र पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि इस मैडिकल कॉलेज की उक्त मांगों को वह पूर्व में विधानसभा-सत्र में रख चुके हैं और अब फिर से मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि देहात पृष्ठभूमि के उनके विधानसभा क्षेत्र में वह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं जो एक मैडिकल कॉलेज में छात्र व क्षेत्र की जनता को मिलनी चाहिए जिससे कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
