बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा, कार्यकर्ता करें बूथ को मज़बूत : पंकज पूजन रामपाल
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों के एक साल के सफल कार्यकाल पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फऱीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी व जनहितकारी योजनाएं प्रदेश के जन-जन को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बना रही हैं। यही सुशासन का वास्तविक स्वरूप है। इन योजनाओं को बूथ स्तर पर संवाद, सेवा और संपर्क के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ‘अटल कमल’ भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल सुदृढ़ीकरण, बूथ मजबूती तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जिला फरीदाबाद के मंडल अध्यक्षों को एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों एवं मंडल कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण के कारण ही फरीदाबाद जिला हरियाणा के अग्रणी जिलों में शामिल है, जिसका श्रेय मंडल अध्यक्ष और मंडल की पूरी टीम को जाता है। ज़िला अध्यक्ष ने मंडल प्रभारियों के साथ मंडल के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और संगठन मंजबूत करने एवं संगठनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये । पंकज रामपाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति है।
यह भी पढ़ें
अनुशासन, निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से संगठन की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, शक्तिकेंद्र एवं बूथ गठन, मंडल प्रवास तथा अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मन की बात कार्यक्रम को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। मन की बात की जिला संयोजक अरुणिमा सिंह ने बताया कि पिछले 6 महीनों से फरीदाबाद जिले के सभी 877 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया तथा इसकी 100त्न रिपोर्टिंग ‘सरल ऐप’ पर सफलतापूर्वक की गई है। इसके लिए उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल टीमों को बधाई दी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस राष्ट्रहितकारी संवाद कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा और नियमित रूप से इसकी फोटो रिपोर्टिंग सरल ऐप पर की जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता वज़ीर सिंह डागर, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, धर्मबीर भड़ाना, भारती भाकुनी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, पुनीता झा, तरनजीत भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आईटी प्रमुख शिवम रतन, मन की बात जिला संयोजक अरुणिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, राजेश चौधरी, अमित आहूजा, गौरव चौधरी, मुकेश कुमार झा, तृप्ति माला, शुभांकित गुप्ता, महेश कुमार, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मन की बात के जिला, विधानसभा, मंडल संयोजक व सह संयोजक, आईटी के जिला, विधानसभा एवं मंडल प्रमुख, सह प्रमुख, सभी मोर्चों के आईटी जिला व मंडल प्रमुख, सह प्रमुख उपस्थित रहे।
