सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाला ऐतिहासिक बजट : राजेश नागर

फरीदाबाद । भाजपा फरीदाबादजिला कार्यालय ‘अटल कमल. पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नगर के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण बड़े ध्यान और उत्साह के साथ देखा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व विधायक फरीदाबाद नरेन्द्र गुप्ता, बजट समिति के जिला संयोजक मूलचंद मित्तल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, धर्मवीर भड़ाना, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव डॉ.अनुराधा डीगवाल, मनीष छोंकर, तरनजीत सिंह भाटिया, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, पार्षद सचिन शर्मा, संजीव कुमार, शीशराम अवाना, रिंकू सिलानी, सहित भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाला ऐतिहासिक बजट है। यह बजट केवल अर्थव्यवस्था के आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कृषि प्रधान हरियाणा के लिए यह बजट किसानों का उत्सव है । ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फसल विविधीकरण,रेयर अर्थ मिनरल्स और बायोफार्मा पर फोकस से हमारे किसानों की आय बढ़ेगी । “मेरा पानी-मेरी विरासत” जैसी राज्य की सफल योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलेगा ।

केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर हरियाणा को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएगी | बजट हर नागरिक, हर परिवार और हर क्षेत्र के जीवन को बेहतर बनाने का ठोस रोडमैप है जिसमें जनता के कल्याण, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, पोषण और आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। बजट में कृषि, लघु एवं मध्यम उद्योग, निवेश और निर्यात को देश की प्रगति के चार प्रमुख इंजन के रूप में चिन्हित किया गया है। यह युवाओं के नेतृत्व वाले नवाचार, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की भलाई और समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह बजट गरीब, अन्नदाता महिला और युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देता है।

खाद्य आपूति मंत्री राजेश नागर ने इस सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार और बधाई व्यक्त की।

 

You might also like