भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला ऐतिहासिक बजट : शोभित अरोड़ा
फरीदाबाद। केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर भाजपा पार्टी के जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा ने गहरी संतुष्टि और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट संवेदनशील, समावेशी और भविष्योन्मुखी है, जो देश की आर्थिक प्रगति और सामाजिक कल्याण को साथ लेकर चलेगा। यह बजट सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत की ओर निर्णायक कदम है। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने वाला बनाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और एक्शन से परिपूर्ण बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि इस बजट को 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में इसे निर्णायक कदम और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की नींव बताया। यह बजट गरीब, युवाओं, महिलाओं और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होने सर्वस्पर्शी, सर्वहितकारी और भविष्योन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार और बधाई व्यक्त की।
