मैराथन से युवाओं में फिटनेस और खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता : गौरव गौतम
एकॉर्ड फरीदाबाद हाफ मैराथन का भव्य आयोजन, 1500 लोगों ने भाग लिया
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से फरीदाबाद हाफ मैराथन 4.0 का सफल आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और बीमारी पर फिटनेस चुनें का मजबूत संदेश देना रहा। मैराथन में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग प्रतिभागियों सहित 1,500 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्ता जोशी, पद्मश्री सम्मानित चेवांग मोटुप गोबा तथा पूर्व क्रिकेटर विजय यादव ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन का शुभारंभ किया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है, इसलिए सभी को नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को अपनाना चाहिए।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम बेहतर समाज और भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। मेयर ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए खेल की गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार, निदेशक डॉ. ऋषि गुप्ता, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. आर.सी. सोनी और डॉ. प्रबल रॉय भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि फिट जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। मैराथन के संयोजक एवं अस्पताल आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने बताया कि मैराथन में 3 किलोमीटर फन रन, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन और व्हीलचेयर रन जैसी श्रेणियां रखी गईं, ताकि हर वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर प्राथमिक उपचार केंद्र, फिजियोथेरेपी सहायता और जलपान की व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम का संचालन सेलिब्रिटी एंकर शोभा गिरधर ने किया। वहीं फिटनेस आइकन रोह्ताश चौधरी तथा उद्योगपति प्रदीप मोहंती सहित कई प्रसिद्ध खेल हस्तियों और फिटनेस प्रभावकों ने भी भाग लेकर धावकों का उत्साह बढ़ाया। अस्पताल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस सबसे बड़ी जरूरत है। यदि लोग नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाएं तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एकॉर्ड अस्पताल समाज को स्वस्थ रखने के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बढ़ावा दे रहा है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा। डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन 4.0 ने एक बार फिर साबित किया कि शहर में फिटनेस के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है और एकॉर्ड अस्पताल समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सरकार तलवार और पूर्व क्रिकेटर विजय यादव ने कहा कि मैराथन जैसे आयोजन समाज को सक्रिय और स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। फिट रहने से न केवल बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
कार्यक्रम में फिटनेस आइकन राजा यादव (बिहारी टार्जन), साइबर क्राइम जागरूकता प्रभावक अमित यादव (वर्दीवाला-007), एफटीसी के हरिश व टीम का सहयोग रहा। साथ ही नितिन चंदिला, लोकेश राजपूत, अनूप चहल, अमीषा चौधरी व कीर्ति सिंह उपस्थित रही। मैराथन में -21 किमी पुरुष वर्ग प्रथम: धनंजय शर्मा, द्वितीय: रविंदर मलिक, तृतीय: रोहित शर्मा -21 किमी महिला वर्ग प्रथम: सपना, द्वितीय: आकांक्षा जैन, तृतीय: सरिता -10 किमी पुरुष वर्ग प्रथम: पवन कुमार, द्वितीय: गौरव चौधरी, तृतीय: श्रीकांत -10 किमी महिला वर्ग प्रथम: विभा खोसला, द्वितीय: तुलिका, तृतीय: भाव्या पंवार -5 किमी पुरुष वर्ग प्रथम: विष्णु तेवतिया, द्वितीय: शोएब, तृतीय: राहुल गुर्जर -5 किमी महिला वर्ग प्रथम: पाखी भाटी, द्वितीय: वंशिका टालन, तृतीय: मानिनी रावत रही।
