हरियाणा ग्रामीण बैंक को मुख्यमंत्री ने दिया ई-केसीसी उत्कृष्टता पुरस्कार

फरीदाबाद। नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी में डिजिटल केसीसी ऋण – उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा ग्रामीण बैंक को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार बैंक की ओर से महाप्रबंधक एम. के. झा द्वारा प्राप्त किया गया। श्री झा ने पुरस्कार देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि बैंक अपने दायित्व का भविष्य में इसी तरह निर्वहन करता रहेगा। गौरतलब है कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि ग्रामीण विकास, कृषक कल्याण, वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल बैंकिंग के प्रति एचजीबी की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उल्लेखनीय सम्मान पर महाप्रबंधक श्री झा ने सम्पूर्ण एचजीबी परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

You might also like