सराय मार्किट में शौचालय बनाने का काम शुरू, देवेन्द्र अग्रवाल की मेहनत रंग लाई
- राज्यमंत्री राजेश नागर के समक्ष देवेन्द्र अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ मिलकर प्रमुखता से उठाई थी मांग
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा माकिट के दुकानदारों के लिए आज एक खबर खुशी लेकर आई जब उन्हें जिला शिकायत निवारण समिति, फरीदाबाद के सदस्य एवं सीएम विडों ऐमिनेटं पर्सन देवेन्द्र अग्रवाल देबू ने बताया कि उनकी बरसों पुरानी प्रतीक्षित मांग आज पूरी होने जा रही है, मार्किट में शौचालय की। देवेन्द्र अग्रवाल ने इस कार्य को शुरू कराने के लिए राज्यमंत्री राजेश का व्यपारियों की तरफ से आभार जताते हुए कहा कि मंत्रीजी की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है।
यह भी पढ़ें
देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कई महीनें पहले वह मार्किट के दुकानदारों के साथ मंत्री जी से उनके निवास पर मिले थे और उनके समक्ष यह मांग गंभीरता से रखी थी कि मार्किट में एक शौँचालय का निर्माण्र कराया जाए क्योकि शौचालय ना होने पर दुकानदार भाईयों के साथ साथ यहा आने वाले ग्राहकों खासकर महिलााओं को बहुत दिक्कत होती है। तब उन्होनें आश्वासन दिया था कि जल्दी ही उनकी इस मांग को पूरा किया जाएगा। दुकानदारों ने कहा कि देवेन्द्र अग्रवाल देबू की मेहनत रंग लाई है जिन्होनें शुरू से ही इस काम को सिरे चढ़ाने का बीड़ा उठाया था।
इस अवसर पर बुद्व प्रकाश तायल, दिनेश जी, कालू सेठ, शिव कुमार गर्ग, सचिन मंगला, सुशील यादव, मुकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जितेन्द्र गर्ग, संजीव कंसल, जिले सिंह यादव, हरीश गर्ग व मनोज सहित कई दुकानदार उपस्थित थे।
