नीमका गांव में बनेगा नई तकनीक का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेस : धीरेंद्र खड़गटा
-राइट ऑफ वे के अंतर्गत सुधरेगी शहर की 100 किलोमीटर सड़के और शहरवासियों को 24 घंटे पीने के पानी की मिलेगी सौगात
फरीदाबाद। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में मुख्य हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में विभागीय उच्च स्तरीय खरीद कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी । जिसमें फरीदाबाद शहर के विकास को लेकर कई बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। नगर निगम फरीदाबाद के लिए इन परियोजनाओं की स्वीकृति से शहर में आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी।
चंडीगढ़ में आयोजित की गई इस बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, आयुक्त एवं सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग विकास गुप्ता (आईएएस), नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा (आईएएस) सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि केबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा जो वायदे शहरवासियों से किए थे वो अब जल्द पूरे होने जा रहे हैं फरीदाबाद शहर के विकास को अब नए पंख लगेंगे। बैठक में फरीदाबाद के विकास के लिए मंजूर की गई परियोजनाओं में मुख्य रूप से स्पोर्ट्स से लेकर मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी दी कि हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों में मुख्य रूप से
*राइट ऑफ वे (RoW*) की प्लानिंग है। नगर निगम फरीदाबाद क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के लगभग 100 किलोमीटर एरिया को राइट ऑफ वे (RoW) विकास कार्य हेतु डीपीआर (DPR) तैयार करने के लिए आर्किटेक्ट/डिजाइन इंजीनियरिंग फर्म के चयन के संबंध में दरों को अनुमोदित किया गया।बता दे राइट का वे को डिजाइन पुणे की एक बड़ी कंपनी द्वारा किया जाएगा, जिसमें रोड के साइड में ड्रेन, फुटपाथ ,स्ट्रीट लाइट, साइकिल ट्रैक जैसे अन्य डिजाइन तैयार किए जाएंगे । इस कार्य के सफल होने के बाद वायु प्रदूषण में भी राहत मिलेगी।
इसके अलावा “अमृत 2.0 योजना” के अंतर्गत फरीदाबाद में प्रस्तावित कार्यों के लिए डीपीआर/डीएनआईटी तैयार करने तथा पर्यवेक्षण हेतु कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए दरों की स्वीकृति दी गई। बता दे की अमृत 2 में बड़े पार्क पानी की लाइन सिवरेज की लाइन 24 घंटे पानी की सप्लाई जैसे कार्यों पर डीपीआर तैयार की जाएगी।

जबकि *नीमका, फरीदाबाद में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स* के विकास हेतु पैनल में शामिल आर्किटेक्ट्स में से आर्किटेक्ट फर्म के चयन के लिए आरएफपी (RFP) तैयार करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
बता दे कि यह स्पोर्ट परिसर को डिजाइन करने वाली आर्किटेक्ट कंपनी देश भर में कार्य कर चुकी है। स्पोर्ट्स कंपलेक्स पर लगभग 70 करोड रुपए से ज्यादा की लागत आने की संभावना है यह स्पोर्ट्स कंपलेक्स नए तरीके से डिजाइन होगा जिसमें क्रिकेट स्विमिंग पूल सहित अन्य प्रकार के खेल के लिए जगह डिजाइन की जाएगी।
बैठक में खरीद नीति में संबंधित विभाग द्वारा संशोधित वार्ताकृत दरों को उचित एवं तर्कसंगत बताया गया, जिसके बाद समिति ने उन्हें अनुमोदित कर दिया। अन्य सभी शर्तें एवं नियम निविदा के अनुसार लागू रहेगी।
निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने जानकारी दी कि नगर निगम फरीदाबाद के लिए इन परियोजनाओं की स्वीकृति से शहर में आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपरोक्त कार्यों के लिए जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे।