परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति का अतुलनीय योगदान : धर्मवीर भड़ाना
राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा उपाध्यक्ष ने किया महिलाओं को सम्मानित
फरीदाबाद। नारी-शक्ति की भूमिका परिवार निर्माण, समाज निर्माण व राष्ट्र निर्माण और इन तीनों के विकास में अतुलनीय योगदान है। हमारे देश में मातृशक्ति हर एक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन कर रही हैं। हमें मातृशक्ति पर गर्व है कि उनका यह योगदान देश को और भी समृद्धि एवं प्रगति की ओर ले जा रहा है। यह विचार फरीदाबाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर गरीब मजदूर महिलाओं को सम्मानित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में नारी-शक्ति की उपलब्धियां बढ़ती ही जा रही हैं।
यह भी पढ़ें
आज महिलाएं ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, जिनकी कुछ वर्ष पूर्व कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आज हम उनकी इन्हीं उपलब्धियों का और नारी-शक्ति की महत्ता को नमन कर रहे हैं। दुनिया भर में महिलाओं ने अपनी शक्ति और दृढ़ संकल्प से अपने देश एवं समाज को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है। धर्मवीर भडाना ने कहा कि वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी और फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी नारी शक्ति बढ़ा रहे हैं और महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि लगभग 12 साल पहले केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं की हिस्सेदारी हर क्षेत्र में बढ़ाई गई चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो या अन्य । उन्होंने देश की सभी महिलाओं को राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी ।
