लंबित विकास कार्यों की हुई समीक्षा, मेयर ने ली अधिकारियों की बैठक

फरीदाबाद। जिला निगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा ने विधानसभा-89 में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ अपने कैंप ऑफिस पर एक बैठक की। मेयर ने बैठक में कार्यों की गति की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मेयर ने अपने कैंप ऑफिस पर बैठक में आए अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, जो विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हुए है, उनको जल्दी से पूरा किया जाए। आमजन से जुडी समस्याओं जैसे स्वच्छता व्यवस्था, सीवरेज, सडक़ मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी को लेकर अधिकारी सचेत रहे। आगे आने वाले समय में बरसात का पानी भरने वाली जगहों पेर अभी से तैयारी शुरू की जाए। मेयर ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने इलाके में चल रहे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने कहा कि अगर किसी जगह पर काम बंद पड़ा हुआ है, तो उसको तीव्र गति के साथ दोबारा से चालू कराया गया। अगर कही पर उनके सहयोग की जरूरत पड़ती है, तो अधिकारी बिना रोक-टोक के आगे आकर उनसे बातचीत कर सकते है। बैठक में निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार, स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन असवीर सिंह,मुख्य अभियंता, संबंधित कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता (सिविल, विद्युत एवं बागवानी) सहित 89-विधानसभा क्षेत्र के पार्षदगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like