विचारधारा से जुड़ा कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति : शैलेंद्र पांडेय
भाजपा मंडल प्रशिक्षण को लेकर जिला प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
फरीदाबाद। प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष या मुख्यमंत्री बन सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता किसी पद या व्यक्ति से नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ भाजपा की विचारधारा से जुड़ा होता है। 1952 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण संस्कारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें कार्यकर्ता को निरंतर अपडेट रहना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण भाजपा की मूल भावना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण के निमित्त जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में किया गया। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व और जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न हुई ।
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, गोल्डी अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू ठाकुर, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, शोभित अरोड़ा, जिला प्रशिक्षण टोली सदस्य गीता रक्षवाल, मदन पुजारा, प्रकाशवीर नागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ता के रूप में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडेय, जि़ला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव ने अपने विचार रखे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, भारती भाकुनी और एडवोकेट विक्रम अरुआ ने सत्रों की अध्यक्षता की । दीप प्रवज्लन और वन्देमातरम् के साथ कार्यशाला शुरू हुई और राष्ट्र गान के साथ समापन हुआ । जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने प्रशिक्षण में नवाचार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रशिक्षण केवल भाषण या प्रस्तुति तक सीमित न रहे, बल्कि संवाद, प्रत्यक्ष अभ्यास और प्रयोग से जोड़ा जाए।
कार्यकर्ताओं की व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुरूप विषय निर्धारित हों तथा डिजिटल उपस्थिति और प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाया जाए । उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण का मूल्यांकन सरल ऐप आधारित प्रणाली से किया जाए, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़े। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक और प्रशिक्षण सह संयोजक अरुण यादव ने ‘पाँच परिवर्तन’ विषय पर अपने विचार रखते हुए सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी भाव जागरण से आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण को संगठनात्मक कार्यों का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बने और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करे।
