अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आलोचना करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : सचिन ठाकुर

देश की छवि धूमिल करने के विरोध में भाजयूमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

फरीदाबाद। नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत मंडपम में देश की छवि को धूमिल करने के विरोध में शनिवार को फरीदाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा जिला कार्यालय से सैक्टर-15 मार्किट तक राहुल गाँधी की शव यात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने सेक्टर-15 मार्किट चौक पर एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की तथा राहुल गाँधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भारत का अपमान, नहीं सहेगा युवा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए और देशहित में एकजुट रहने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जि़ला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और एआई क्षेत्र में तीव्र प्रगति की सराहना कर रहा है, ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आलोचना करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि देश के सम्मान और स्वाभिमान से खिलवाड़ है। समिट के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े युवा संगठन द्वारा किया गया ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन न केवल अभद्र और असंवेदनशील था, बल्कि भारत की गरिमा और मेजबानी का भी अपमान है।

यह आचरण उन वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप युवाओं के अथक परिश्रम का अपमान है, जो दिन-रात भारत को तकनीकी महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। सचिन ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नकारात्मक रवैया उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का युवा भारत विरोधी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि माफी नहीं मांगी गई तो भाजयुमो गांव-गांव जाकर सच्चाई उजागर करेगा। इस अवसर पर जिला जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव, भााजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष जैजू ठाकुर जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like