कांग्रेसी नेता जगन डागर को पुलिस ने किया नजरबंद
फरीदाबाद। कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर पूर्व पार्षद एवं कांग्रेसी नेता जगन डागर को उनके सेक्टर-7 स्थित निवास पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर लिया। आज सुबह जब वह अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में आयोजित प्रदर्शन मे शामिल होने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी सुबह पांच बजे पुलिस के कर्मचारी उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें जाने से रोक दिया और घर में भी नजरबंद रखा। इस मौके पर पूर्व पार्षद जगन डागर ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है और कांग्रेसी नेता जिस प्रकार से जनता के हक-हकूक की आवाज उठा रहे है उससे सरकार घबरा गई है इसलिए वह सभी सीमाएं लांघकर इस प्रकार के असंवैधानिक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने सदैव गरीब, मजदूर, दलितों व पिछड़ों सहित छत्तीस बिरादरी के हकों की आवाज बुलंद की है और आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी , भाजपा सरकार की इस प्रकार की औछी हरकतों से उनका मनोबल कतई कम नही होगा।
