विधानसभा सत्र में विधायक मूलचंद शर्मा ने उठाया बल्लभगढ़ नगर निगम के नए भवन का मुद्दा

फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान शुक्रवार को बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय की प्रस्तावित नई इमारत का महत्वपूर्ण प्रश्न सदन में उठाया। विधानसभा में उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय की नई इमारत का निर्माण लंबे समय से अपेक्षित है, जिससे क्षेत्रवासियों को अपने कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस पर सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण हेतु शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा आने वाले कुछ ही दिनों में निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।

इस भवन पर लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि नए भवन के बनने से बल्लभगढ़ नगर निगम जोन को आधुनिक और व्यवस्थित कार्यालय मिलेगा, जिससे आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अधिक सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन से बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

You might also like