पलवल: भाजपा महिला मोर्चा पलवल की टीम ने होली मिलन समारोह का आयोजन हुड्डा सेक्टर 2 के पार्क नंबर 4.में किया। कार्यक्रम की संयोजक जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज रहीं।
इस अवसर पर महिलाओं ने होली के गानों पर नृत्य किया और फूलों की और रंगों की होली खूब जोर शोरों से आनंद के साथ मनाई। कार्यक्रम में 60 से 70 महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भावना महलावत, जिला उपाध्यक्ष संगीता गर्ग, जिला उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष क्रांति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, जिला सचिव रमन कुमारी, जिला सचिव सुशीला निगम, जिला सचिव सुमन सोलंकी, सोमेश जी, सुलक्षणा जी आदि शामिल थीं।
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया और सभी महिलाओं ने खूब आनंद लिया। महिलाओं ने एक दूसरे के साथ होली की शुभकामनाएं साझा कीं और इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए व्यंजनों का भी आनंद लिया।
आशा भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पलवल की टीम हमेशा महिलाओं के उत्थान और समाज के विकास के लिए कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं के साथ होली की शुभकामनाएं साझा करने के साथ हुआ।
