अग्रवाल कॉलेज में ‘पाई डे’ पर विद्यार्थियों ने दिखाई गणितीय प्रतिभा

बल्लभगढ़ । आज 14 मार्च को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के आर्यभट्ट क्लब द्वारा ‘पाई डे’ के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.एससी. (ऑनर्स) गणित एवं एम.एससी. (गणित) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और गणितीय ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष ,अग्रवाल कॉलेज ) दिनेश कुमार गुप्ता( महासचिव ,अग्रवाल कॉलेज) और कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना तथा ‘पाई’ के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया अरोड़ा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपेंद्र (बीएससी मैथ्स ऑनर्स, तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान मनीषा (बीएससी मैथ्स ऑनर्स, प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान पर बॉबी (बीएससी मैथ्स ऑनर्स, प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी( बीएससी मैथ्स ऑनर्स, द्वितीय वर्ष) द्वितीय स्थान प्रियांशी (बीएससी मैथ्स ऑनर्स ,प्रथम वर्ष )एवं तृतीय स्थान हिमांशी (बीएससी मैथ ऑनर्स, द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ इनायत (असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग) ने निभाई।इन प्रतियोगिताओं में कुल 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित विभाग के सभी प्रवक्ताओं का सहयोग रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने इस आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

You might also like